इटारसी। किशोर कुमार के जन्मदिन पर दादा के दीवानों ने आज शहर की सड़कों पर संगीत की सरिता बहा दी। किशोर कुमार के एक दीवाने भरत गायकवाड़ के रोड शो में इटारसी के अनेक कलाकारों ने शिरकत करके उनकी हौंसलाअफजायी की तो सामाजिक कार्यकर्ता भी उनका हौसला बढ़ाने पहुंचे। जयस्तंभ चौक पर केके काटकर किशोर कुमार का जन्मदिन मनाया।

इस दौरान किशोर कुमार के गाये अनेक गीतों को गुनगुनाया गया। किशोर कुमार के गीत ‘ख्वाब हो या तुम कोई हकीकत’, ‘सारा जमाना हसीनों का दीवान’, ‘छूकर मेरे मन को’, ‘चला जाता हूं, किसी की धुन में’, ‘भोले ओ भोले’ जैसे अनेक गीत रोड शो के दौरान गाये गये। इटारसी में हुए रोड शो की शुरुआत न्यास कालोनी स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल सतरस्ते से हुई। इस रोड शो में भारत गायकवाड़ ने अपने गायक साथियों, सीनियर गायकों के साथ करीब पांच किलोमीटर पैदल चलकर अनेक गीत गाये।
इस दौरान उनकी हौंसला अफजायी करने सीनियर एडवोकेट रमेश के साहू, सीनियर सिंगर जितेन्द्र ओझा, सुरेश करिया, मोहम्मद अकरम, राजेन्द्र सिंह, राजेश सिंह, लेखराम दुंद्ववी, अजय राज, बाबा रैकवार, विकास मौर्य, कदीर खान, विजय राव सहित अनेक कलाकार पहुंचे और किशोर दा के गीत गाये। जयस्तंभ चौक पर पहुंचकर किशोर कुमार के जन्मदिन का केक काटा गया तथा उनके गाये गीत भी यहां कलाकारों ने गाकर लोगों का मनोरंजन किया।








