इटारसी। कल, मंगलवार 5 अगस्त को पीपल मोहल्ला उपकेंद्र से संचालित 11 केवी न्यास फीडर की विद्युत सप्लाई सुबह 11 से दोपहर 02 बजे तक लाइन मेंटेनेंस कार्य के कारण बंद रहेगी।
मध्यप्रदेश मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान न्यास कालोनी, बंगाली कालोनी, विष्णु नगर एवं संबंधित उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे। कार्य के दौरान समय को घटाया बढ़ाया भी जा सकता है।








