इटारसी। सावन मास में तिलक सिंदूर में हर रोज सैंकड़ों कावडि़ए दर्शन, जलाभिषेक करने पहुंच रहे हैं। श्रावण मास के चतुर्थ व अंतिम सोमवार हजारों श्रद्धालुओं ने तिलक सिंदूर में दर्शन किए। कावडिय़ों ने कावड़ लाकर जलाभिषेक किया। तिलक सिंदूर समिति खटामा-अमाड़ा, ग्राम पंचायत डोबी तालपुरा की ओर से फलाहारी भंडारे का आयोजन किया।
तिलक सिंदूर समिति की पूरी टीम ने सभी भक्तों को प्रसाद वितरण कर उनका स्वागत किया। सफाई का ध्यान रखते हुए पूरी टीम ने सफाई की। इस दौरान भोले के भक्त डीजे पर बजे शिव भजनों पर झूमते रहे। इस दौरान विलुप्त होती संस्कृति को जीवित रखने डंडा नृत्य की प्रस्तुति टांगना, खटामा, अमाड़ा, तालपुरा के कलाकारों और लचीराम की टीम ने दी। जिसमें श्रद्धालुओं ने आनंद लिया।
भंडारा समिति को सहयोग सुरेंद्र बबली ठाकुर, समिति अध्यक्ष नारायण बावरिया, संतोष सिंह राजपूत, लखन सिंह राजपूत, नरेंद्र गौर, करन सिंह राजपूत, राहुल नागले, अभिषेक तुमराम, सुरेंद्र कलमे, शंकर सिंह, पवन कलमे, अशोक, हरिओम बाबरिया, अजीत बरकड़े, माखन सिंह राजपूत ने किया।








