इटारसी। भोपाल रेल मंडल के नवागत प्रबंधक पंकज त्यागी कल 6 अगस्त को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से खंडवा तक विंडो निरीक्षण करेंगे। वे 6 अगस्त को सुबह 8 बे आरकेएमपी रेलवे स्टेशन से इंस्पेक्शन स्पेशल से प्रस्थान करेंगे और सेक्शन का निरीक्षण करते हुए 9:30 बजे इटारसी पहुंचेंगे।
यहां रेलवे स्टेशन, लॉबी तथा रेल परिसर का निरीक्षण के बाद 11 बजे खंडवा के लिए निकलेंगे। दोपहर 14:45 बजे स्पेशल ट्रेन से इटारसी से रवाना होकर शाम 6:30 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। इस दौरान रेलवे के एक दर्जन से अधिक अधिकारी डीआरएम के साथ दौरे पर रहेंगे।








