---Advertisement---

सर्वश्रेष्ठ पौधरोपण करने वाले को मिलेंगे एक लाख रूपए

By
On:
Follow Us

कमिश्नर ने जताया आभार
होशंगाबाद। नर्मदा नदी के तट पर आज गंगा दशहरा के अवसर पर वृहद वनस्पति बीज रौपण किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियो, अधिकारियो, कर्मचारियो तथा 75 हजार से अधिक व्यक्तियों ने अपनी सहभागिता निभाई। नर्मदा नदी के रिपेरियन जौन में आवंटित भू खंड को निर्धारित की गई वनस्पतियो का रौपण करके हराभरा बनाने बाले सर्वश्रेष्ठ नर्मदा परिवार तथा स्वयंसेवी संस्थाओ को एक लाख रूपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इस संबंध में नर्मदापुरम् संभाग के कमिश्नर श्री उमाकांत उमराव ने बताया कि नर्मदा तट पर वनस्पति तथा बीज रौपण करने वालो को इसके साथ-साथ 51 हजार, 31 हजार, 21 हजार, 11 हजार के अन्य पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
नर्मदा नदी के राइपेरियन जौन को हरा-भरा बनाने के लिए जिले में नर्मदा नदी के तट पर वनस्पति रौपण तथा बीज रौपण का महा अभियान आज चलाया गया। अभियान के तहत जिले में लगभग 120 किलो मीटर लम्बे नर्मदा तट पर 70 प्रकार से अधिक पौधो के बीजो का रौपण किया गया। गंगा दशहरा के अवसर पर तट में उत्सव के माहौल में हजारो नर्मदा परिवारो ने श्रृद्धा पूर्वक आवंटित भूखंड में बीज रौपण किया। जनप्रतिनधियों, अधिकारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, किसानो तथा नर्मदा परिवारो ने उत्साह से इसमें भाग लिया। तेज गर्मी तथा चिलचिलाती धूप में भी वनस्पति रौपण और बीज रौपण का कार्य उत्साह से जारी रहा। नर्मदापुरम् संभाग के कमिश्नर श्री उमाकांत उमराव ने माँ नर्मदा को हरी चुनरी उड़ाने के लिए चला जा रहे नर्मदा पवित्र सर्वदा अभियान में सहयोग देने वालो के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होने बीजारौपण तथा वनस्पती रौपण में सहयोग के लिए जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, नर्मदा परिवारो, किसानो, इलेक्ट्रानिक तथा पिं्रट मीडिया के प्रतिनिधियों, अधिकारियो, कर्मचारियों तथा आमजन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.