इटारसी। महर्षि नगर कॉलोनी में घर के सामने से मोटर सायकिल चोरी होने की घटना पर पार्षद ने वार्ड के लोगों के साथ पहुंचकर सिटी थाने में एक ज्ञापन दिया और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
वार्ड क्रमांक 19 महर्षि कॉलोनी एवं प्रताप पूरा में मोटरसाइकिल चोरी हुई। वार्ड पार्षद राहुल प्रधान में सिटी थाने में ज्ञापन सौंपा। पार्षद ने जिनकी मोटरसायकल चोरी हुई उनसे बातचीत की।
घटनाओं की गंभीरता को देखते हुये पार्षद श्री प्रधान ने सिटी थाने में वार्डवासियों के साथ ज्ञापन सौंपा और पुलिस से मांग की है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाये, और चोरी गई मोटरसायकल की तलाश की जाये।








