इटारसी। विश्व पर्यावरण दिवस पर आज सोमवार को सुबह 7:30 बजे युवा पत्र लेखक मंच और ड्रीम इंडिया क्लब द्वारा पर्यावरण मित्र अभियान के तहत साइकल रैली का आयोजन किया जा रहा है।
मंच के अध्यक्ष राजेश दुबे ने बताया कि इस साइकल रैली का नेतृत्व इटारसी एसडीएम अभिषेक गहलोत और सीएमओ सुरेश दुबे करेंगे। रैली स्थानीय जयस्तंभ चौक से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गांधी वाचनालय पहुंचेगी जहां बीज वितरण एवं पौधरोपण किया जायेगा। उन्होंने सभी नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पर्यावरण मित्रों से अनुरोध किया है कि इस साइकल रैली में शामिल होकर पर्यावरण सुधार की ओर एक कदम आगे बढ़ाएं।
विश्व पर्यावरण दिवस पर कल सायकिल रैली
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








