---Advertisement---

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अनंतिम मेरिट सूची एवं अपात्रता सूची जारी

By
On:
Follow Us

इटारसी। परियोजना इटारसी अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 03 रिक्त पदों हेतु 96 आवेदन एवं आंगनबाड़ी सहायकों के कुल 55 रिक्त पदों हेतु 931 आवेदन (कुल 1027 आवेदन) प्राप्त हुये थे। उक्तानुसार प्राप्त आवेदनों की पात्रता एवं अपात्रता जांच हेतु 06 अगस्त 25 को विकासखंड स्तरीय चयन समिति की बैठक में समस्त आवेदनों की पात्रता एवं अपात्रता की जांच की गई।

चयन समिति के कार्यवाही विवरण अनुसार एमपी ऑनलाईन के चयन पोर्टल पर आवेदनों का सत्यापन (पात्र, आपात्र एवं सुधार) किया गया। चयन समिति की बैठक का कार्यवाही विवरण एम.पी आनलाईन के चयन पोर्टल पर अपलोड किया। आज 11 अगस्त 25 को उक्त पदों हेतु अनंतिम मेरिट सूची एवं अपात्रता सूची जारी की गई।

इसी प्रकार परियोजना केसला अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 02 रिक्त पदों हेतु 131 आवेदन एवं आंगनबाड़ी सहायकों के कुल 22 रिक्त पदों हेतु 630 आवेदन (कुल 761 आवेदन) प्राप्त हुये । चयन समिति की बैठक में समस्त आवेदनों की पात्रता एवं अपात्रता की जांच की गई। चयन समिति के कार्यवाही विवरण अनुसार एमपी ऑनलाईन के चयन पोर्टल पर आवेदनों का सत्यापन (पात्र, आपात्र एवं सुधार) किया गया। प्रत्येक आंगनवाड़ी केन्द्र हेतु चयन समिति की बैठक का कार्यवाही विवरण एम.पी आनलाईन के चयन पोर्टल पर अपलोड किया गया। 08 अगस्त 25 को उक्त पदों हेतु अनंतिम मेरिट सूची एवं अपात्रता सूची जारी की गई ।

अनंतिम मेरिट सूची एवं अपात्रता सूची को संबंधित अनुविभागीय कार्यालय इटारसी, तहसील कार्यालय इटारसी, नगर पालिका कार्यालय इटारसी, जनपद कार्यालय केसला, परियोजना कार्यालय महिला एवं बाल विकास इटारसी/केसला, संबंधित वार्ड कार्यालय/ग्राम कार्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्रों पर चस्पा कराया गया है।

उक्त जारी सूची के विरुद्ध आवेदक के असंतुष्ट रहने की स्थिति में अंनतिम सूची जारी होने के 07 दिवस के अंदर आवेदक एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर ऑनलाईन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। मेरिट सूची एवं पात्रता सूची को एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर भी देखा जा सकता है।

एसडीएम टी प्रतीक राव ने कहा कि उम्मीदवार किसी भी व्यक्ति की बातों में न आयें, भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शिता के सात संपन्न की गई है। कोई भी पैसे की मांग करता है तो तुरंत एसडीएम कार्यालय इटारसी में शिकायत दर्ज करायें।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.