इटारसी। अक्षय तृतीया के अवसर पर कृषि उपज मंडी परिसर में हुए जिला कुर्मी क्षत्रिय समाज के सम्मेलन में पांच भाग्यशाली जोड़ों का चयन ड्रा के ज़रिए शिरडी साईं दर्शन यात्रा के लिए किया गया था। आज इन पांच जोड़ों को
साईं दर्शन के लिए रवाना किया गया।
यहां रेलवे स्टेशन पर समाज के सदस्यों और इन जोड़ों के परिजनों ने फूल-मालाओं से स्वागत करके उनको रवानगी दी। कुर्मी समाज के सम्मेलन में परिणय बंधन में बंधे पांच जोड़े देवेन्द्र-विंध्या पटेल मेहरागांव, निर्मल-पूजा पटेल
होशंगाबाद, हेमंत-रीनू पटेल तवानगर, प्रदीप-रजनी चौरे पांजराकलॉ और सदन-राजकुमारी चौरे गुर्रा आज जबलपुर-पुणे हॉलीडे एक्सप्रेस से यहां से रवाना हुए हैं।
पांच भाग्यशाली जोड़े गए साईं दर्शन करने
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







