इटारसी। नोबल कंप्यूटर सर्विसेज में स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ नागरिक मोहम्मद अफजल बैग और वाहिद खान मलिक ने ध्वजारोहण किया।



इस अवसर पर नोबल कम्प्यूटर सर्विसेज के डायरेक्टर दीपक दुगाया और सेंटर हेड सुश्री मंजू ठाकुर ने अतिथियों का स्वागत किया। संबोधित करते हुए मोहम्मद अफजल बैग ने सबसे पहले राष्ट्रध्वज आरोहण के लिए चुने जाने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस महान कार्य के लिए एक साधारण व्यक्ति को जिम्मेदारी देना ही इस मुल्क की खूबी है।
उन्होंने कहा कि इस मुल्क को नेतृत्व करने के लिए आने वाली नस्लें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद रखेंगी। यह आजादी बड़ी कुर्बानियों के बाद हासिल हुई है, इसकी इज्जत करना हमारा फर्ज है। सीमाओं पर सैनिक देश की रक्षा में तैनात हैं, हमें उनका बलिदान भी याद रखना होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है, देश को बनाने में हम सभी उनके साथ हैं। इस अवसर पर उपस्थित सभी को मिष्ठान वितरण कर आजादी की वर्षगांठ की खुशी में मुंह मीठा कराया गया।
स्कूल में मना आजादी पर्व






बचपन प्ले स्कूल और एएचपीएस के संयुक्त तत्वावधान में आजादी का उत्सव मनाया गया। प्रिंसिपल मंजू ठाकुर, संचालक दीपक दुगाया के साथ वरिष्ठ नागरिक कपिल राज ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर स्कूल के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न रंगारंग, देशभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। संचालन सुश्री मानसी और आभार प्रदर्शन अनम खान ने किया।









