- प्रभावशाली जनजागरूकता के लिये मिला सारिका को सम्मान
- पेपरलेस इलेक्शन के प्रति जागरूकता अभियान चलाया था
इटारसी। इंटीग्रेटेड पोंलिंग बूथ मैनेजमेंट सिस्टम सॉफ्टवेयर के माध्यम से पंचायत उपनिर्वाचन मे प्रभावशाली जनजागरूकता के लिये राज्य निर्वाचन आयोग की स्टेट आईकॉन सारिका घारू को राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार श्रीवास्तव ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। निर्वाचन भवन में आयोजित कार्यक्रम में सारिका को यह सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर आयोग के सचिव अभिषेक सिंह, अवर सचिव डॉ सुतेश शाक्य, अवर सचिव श्रीमती संजू कुमारी, प्रियंका त्रिपाठी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। सारिका ने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के पेपरलेस इलेक्शन के नवाचार को आम लोगों तक पहुंचाने प्रदेश में फ्लैश मॉब, पपेटशो, लोकनृत्य, गीतों के माध्यम से गतिविधियां कीं।
राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव तथा आयोग के सचिव अभिषेक सिंह के निर्देशानुसार वे इस वर्ष के अंत में होने वाले पेपरलेस पंचायत उपचुनावों के लिये निरंतर जागरूकता गतिविधियां कर रही हैं।









