---Advertisement---

अधिवक्ता की कार में मारी टक्कर

By
On:
Follow Us

शादी में आए युवक से मारपीट
इटारसी। वरिष्ठ अधिवक्ता हिमांशु मिश्रा की कार में इंदौर के एक ट्रक चालक ने टक्कर मार दी जिससे उनकी पत्नी को चोट आयी और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना 4 जून की बतायी जा रही है, दुर्घटना के बाद वे अस्वस्थता के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सके थे।
अधिवक्ता हिमांशु मिश्रा ने बताया कि वे रविवार को अपने परिवार के साथ निजी वाहन क्रमांक एमपी 05 सीए 6227 से भोपाल से लौट रहे थे। कार उनका ड्रायवर राहुल गौर चला था। कार जब रात करीब 8 बजे कृषि उपज मंडी के सामने पहुंची तो उसी वक्त सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी 09, एचजी 1909 के चालक ने उनकी कार में चालक साइड से टक्कर मार दी। घटना में उनकी पत्नी के सिर में भीतरी चोट आयी है और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के वक्त वहां से गुजर रहे नई गरीबी लाइन निवासी कमल और गांधी नगर निवासी अमर सिंह राठौर ने ट्रक चालक को रोककर उसका नाम पूछा। चालक ने अपना नाम विष्णु निवासी इंदौर बताया और मोबाइल नंबर भी दिया और बाद में ट्रक लेकर भाग गया। आज जब उससे उसके नंबर पर बात की तो उसने धमकी देकर कहा कि रिपोर्ट की तो जान से मार देंगे। श्री मिश्रा ने बताया कि घटना में कार में करीब पंद्रह हजार का नुकसान हुआ है।
शादी में आए युवक की बाइक चोरी
यहां बंबई वालों की चाल में एक विवाह समारोह में आए युवक की बाइक चोरी हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गुर्रा निवासी सतीश पिता मुन्नालाल कछवाह यहां बाइक से मालवीयगंज स्थित बंबई वालों की चाल में विवाह समारोह में आया था। उसने बाहर बाइक क्रमांक एमपी 05, एमई 2516 खड़ी कर खाना खाने भीतर गया और जब लौटा तो बाइक नहीं थी. पुलिस ने शिकायत पर धारा 379 का मामला दर्ज कर लिया है।
शादी में आए युवक से मारपीट
यहां सोनासांवरी नाका स्थित जाटव मोहल्ले में एक विवाह समारोह में बागलखेड़ी से आए एक व्यक्ति से मोहल्ले के ही कुछ युवकों ने मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार अपनी बहन के यहां शादी में आए जगदीश पिता घनश्याम केवट ने शिकायत दर्ज करायी है कि रात 11 बजे भय्यू, राहुल, शिवम व एक अन्य आपस में झगड़ा कर रहे थे जिन्हें उसने जाकर झगडऩे रोका। रात को तो ये लोग चले गए लेकिन सुबह राहुल, विशाल और छुट्टू ने उसे रोककर गाली गलौच की और राहुल ने उसे रॉड मार दी।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.