इटारसी। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वाणिज्य भवन में 20 अगस्त को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। इसमें शासन के विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए जाएंगे तथा रोजगार प्रदान करने हेतु 20 से अधिक कंपनियां आएंगे।
आज मेला स्थल का जायजा लेने हेतु इटारसी के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व टी प्रतीक राव पहुंचे। प्राचार्य डॉ राकेश मेहता ने उनको मेला संबंधी विद्यार्थियों की संख्या से अवगत कराया तथा मेला के सफल आयोजन हेतु उनके द्वारा प्रोफेसरों एवं कर्मचारियों को ले कर गठित 12 समितियों की भी जानकारी दी।
इस अवसर पर जिला रोजगार कार्यालय के प्लेसमेंट असिस्टेंट धर्मेश तिवारी, महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ विनोद कृष्ण, वाणिज्य विभाग के मुख्य डॉ. सुरेश गुप्ता, सहायक प्राध्यापक डॉ जेपी चौरे, डॉ आशुतोष मालवीय एवं डॉ मनीष चौरे, प्लेसमेंट एवं ट्रेनिंग अधिकारी डॉ पवन कुमार अग्रवाल उपस्थित थे।
एसडीएम श्री राव ने विद्यार्थियों के लिए बैठने हेतु पर्याप्त सिटिंग व्यवस्था, चाय बिस्किट, पानी का इंतजाम, कूलर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि रोजगार मेला की सूचना सभी जरूरतमंदों तक अवश्य पहुंचे।
प्राचार्य डॉ. राकेश मेहता ने कहा कि रोजगार मेला संबंधी पंजीकरण एवं अन्य जानकारी जिले के समस्त महाविद्यालय को तथा महाविद्यालय के समस्त व्हाट्सएप ग्रुप में प्रसारित की जा चुकी है।
अध्यापन कक्षाओं में भी विद्यार्थियों का पंजीयन किया है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं बेरोजगार युवाओं से रोजगार मेला में आ कर लाभ उठाने हेतु अपील की है।









