इटारसी। नर्मदापुरम जिले में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए मासिक सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन 21 अगस्त 2025 को प्रात: 11 बजे से पत्रकार भवन इटारसी में आयोजित होगा।
कमांडर अनुराग सक्सेना, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, नर्मदापुरम द्वारा बताया गया कि मासिक सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन का उद्देश्य पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याओं का समाधान करना है।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने तहसील इटारसी जिला नर्मदापुरम के सभी ग्रामों के पूर्व सैनिकों/विधवाओं एवं उनके आश्रितों से अनुरोध किया है कि वे इस सम्मेलन में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाएं।









