इटारसी। संस्था पूरब से काव्यांजलि के लाइव प्रसारण में इटारसी के नीरज चौधरी नीर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किये गये थे। मेरी शायरी, मेरे गीत, मेरी धड़कन, अपनों के बीच, लाइव कार्यक्रम सामाजिक सांस्कृतिक एवं साहित्य संस्था पूरब से काव्यांजलि के कुंदन वर्मा ने आयोजित किया था।
इस संस्था के 176 एपिसोड में इटारसी के नीरज कुमार नीर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन वैशाली रस्तोगी लखनऊ ने किया। नीरज का परिचय देते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कवि नीरज चौधरी साहित्य की अलग पहचान है। नीरज कुमार ने अपनी विभिन्न रचनाओं जैसे (तू बूंद नहीं गागर की, हो राधा रानी के प्राण तुम्हीं, बांसुरी से मुझे रिझाएं) एवं अन्य मुक्तकों के माध्यम से श्रोताओं के साथ कार्यक्रम में उपस्थित संचालक, वरिष्ठ कवियों का मन मोह लिया।
संचालक वर्मा ने कहा कि नीरज नीर के पास कविताओं, सुंदर रचनाओं का भंडार है। यह कार्यक्रम यू-ट्यूब, फेसबुक अन्य ऑनलाइन माध्यमों से लाइव प्रसारित किया। आमंत्रित कवियों में बद्रीनाथ विश्वकर्मा गोरखपुर, सविता वर्मा, मयंक कुमार आदि उपस्थित रहे।









