इटारसी। तवा बांध के सात गेट सात-सात फीट खोलकर उनसे लगभग 82 हजार 884 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। बांध में पहाड़ों पर हुई बारिश के बाद पानी की आवक करीब 49,420 क्यूसेक है।
पिछले 24 घंटे में तवा के कैचमेंट एरिया में 32.30 मिमी वर्षा हुई है। पचमढ़ी में 25.2 मिमी वर्षा हुई जबकि बैतूल में 13.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। पहाड़ों पर वर्षा से बांध का जलस्तर पानी छोडऩे के बावजूद धीमे घट रहा है। आज सुबह बांध का जलस्तर 1163.90 फिट था, जो कुल फिलिंग कैपेसिटी का 93.87 प्रतिशत है।
बांध में पानी की आवक करीब 49,420 क्यूसेक है, जबकि डिस्चार्ज सात गेट से 82884 क्यूसेक तथा पावर हाउस को 3600 क्यूसेक मिलाकर कुल 86485 क्यूसेक डिस्चार्ज किया जा रहा है। पिछले चौबीस घंटे में वर्षा नर्मदापुरम जिले में पिछले चौबीस घंटे में 18.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।
सबसे अधिक 32.6 मिमी इटारसी में दर्ज हुई है। पचमढ़ी और नर्मदापुरम में 25.2-25.2 मिमी, बनखेड़ी 24 मिमी, माखननगर में 16 मिमी, पिपरिया 13 मिमी, सिवनी मालवा में 12 मिमी, सोहागपुर में 11 मिमी और डोलरिया में 6.5 मिमी वर्षा दर्ज हुई की है।









