इटारसी। पासी समाज अपनी नई पीढ़ी को प्रेरित करने और गौरवशाली इतिहास से जोड़ने के लिए एक बड़ा कदम उठा रहा है। समाज ने आगामी 31 अगस्त को शिक्षा, खेल, कला और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही, समाज जरायम कानून को समाप्त कराने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी और प्रथम सांसद मसूरियादीन पासी को विशेष रूप से याद करेगा।
नर्मदापुरम पासी समाज संगठन की न्यास कॉलोनी स्थित वर्मा निवास पर हुई बैठक में इस आयोजन की रूपरेखा तय की गई। संगठन के जिलाध्यक्ष कामता प्रसाद कैथवास ने बताया कि यह पहल मेधावी छात्रों और युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए की जा रही है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका, नगर पंचायत और जिला पंचायत में प्रतिनिधित्व करने वाले जनप्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
जिला सचिव महेश बाबरिया ने कहा कि मसूरियादीन पासी जैसे महान व्यक्तित्वों का योगदान भुलाया नहीं जा सकता, जिन्होंने अन्यायपूर्ण जरायम पेशा कानून को समाप्त कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि भविष्य के कार्यक्रमों में भी उनकी स्मृति को जीवंत रखा जाएगा ताकि नई पीढ़ी को उनके संघर्ष और गौरवशाली इतिहास से जोड़ा जा सके।बढ़ेगा समाज में आत्मविश्वासनगर अध्यक्ष बाबूलाल कैथवास ने कहा कि यह केवल सम्मान नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने और अपनी प्रतिभाओं को पहचान देने की जिम्मेदारी है।
नगर सचिव राजकुमार बाबरिया ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा और युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा।मालाखेड़ी में होगा आयोजनआयोजन समिति के प्रमुख भगवान दास बाबरिया ने बताया कि सम्मान समारोह 31 अगस्त, 2025 को मालाखेड़ी बबाई रोड स्थित जिझौतिया भवन में आयोजित होगा। संगठन के पदाधिकारी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों से संपर्क कर रहे हैं। यदि कोई प्रतिभाशाली व्यक्ति इस सूची में शामिल होने से रह जाता है, तो वह 25 अगस्त, 2025 तक संगठन के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकता है।
इस महत्वपूर्ण बैठक में कामता प्रसाद कैथवास, महेश बाबरिया, बाबूलाल कैथवास, राजकुमार बाबरिया, भगवानदास पासी, तुलसीराम बाबरिया, शिवप्रकाश वर्मा, जानकी नाथ कैथवास, नर्मदाप्रसाद पासी और कुणाल पासवान सहित समाज के कई प्रमुख सदस्य मौजूद थे।








