इटारसी। मध्यप्रदेश मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने आज कंपनी के पीपल मोहल्ला स्थित कार्यालय में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया। शिविर में शहर के उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी गईं और उनका यथा संभव निराकरण किया गया। कंपनी के उपमहाप्रबंधक समीर शर्मा ने बताया कि शिविर में कुल 26 शिकायतें आयी थीं जिनमें से केवल तीन पेंडिंग हैं शेष 23 का मौके पर ही निराकरण कर दिया है। शिविर में ज्यादातर समस्याएं बिल संबंधी थी, जिनका निराकरण किया गया। मीटर बदलने/खराब होने, खंभे टूटने जैसी समस्याओं का निराकरण दो दिन से एक सप्ताह के भीतर होने की उम्मीद है। एक समस्या एसटी लाइन की केबल बदलने की थी जो जल्द ही निराकृत की जाएगी।त वितरण कंपनी ने लगाया जन समस्या निवारण शिविर 26 शिकायतें आयीं, तीन पेंडिंग, शेष निराकृत इटारसी। मध्यप्रदेश मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने आज कंपनी के पीपल मोहल्ला स्थित कार्यालय में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया। शिविर में शहर के उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी गईं और उनका यथा संभव निराकरण किया गया। कंपनी के उपमहाप्रबंधक समीर शर्मा ने बताया कि शिविर में कुल 26 शिकायतें आयी थीं जिनमें से केवल तीन पेंडिंग हैं शेष 23 का मौके पर ही निराकरण कर दिया है। शिविर में ज्यादातर समस्याएं बिल संबंधी थी, जिनका निराकरण किया गया। मीटर बदलने/खराब होने, खंभे टूटने जैसी समस्याओं का निराकरण दो दिन से एक सप्ताह के भीतर होने की उम्मीद है। एक समस्या एसटी लाइन की केबल बदलने की थी जो जल्द ही निराकृत की जाएगी।
26 शिकायतें आयीं, तीन पेंडिंग, शेष निराकृत
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







