नर्मदापुरम। नगरपालिका द्वारा समूचे नगर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नगर के नाले नालियों की सफाई कर बारिश के पानी की निकासी की जा रही है।
स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी ने बताया कि नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर नगर में लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।
एनएमवी कालेज के सामने, लोक निर्माण विभाग कार्यालय के पास और वन विभाग के कार्यालय के सामने बड़ी नाली है जिसमें बारिश के पानी के साथ बहकर आई मिट्टी जमा हो गई थी। जिससे वहां की जल निकासी अवरूद्ध होने के कारण पोकलेन की मदद से सफाई कराई गई। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।









