इटारसी। तवा बांध के तीन गेट की ऊंचाई घटा कर कुल दो फीट कर दी गई है। आज सुबह से तवा बांध के कैचमेंट एरिया में बारिश नहीं हुई है।
आज रात 8 बजे के अनुसार तवा डैम से संबंधित जानकारी नीचे दी गई है
तवा डैम का जलस्तर और क्षमता
- डैम का जलस्तर (WL): 1163.58 फीट
- पूर्ण जलाशय स्तर (FRL): 1165.98 फीट
- लाइव क्षमता: 63,579 मिलियन क्यूबिक फीट
- लाइव भराई प्रतिशत: 92.64%
- डैम में औसत जल प्रवाह (इनफ्लो): 19,067 क्यूसेक *
- कुल जल निकासी (आउटफ्लो): 14,196 क्यूसेक
जल निकासी का विवरण
- स्पिलवे से जल निकासी: 10,524 क्यूसेक (3 गेट 2 फीट की ऊंचाई तक खुले हैं)
- पावर हाउस (पीएच) से जल निकासी: 3,672 क्यूसेक
- नदी में कुल जल प्रवाह: 14,196 क्यूसेक








