नर्मदापुरम। महर्षि वाल्मीकि जयंती 2025 की तैयारियों को लेकर आज सदर बाजार स्थित आरआर गार्डन में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में महर्षि वाल्मीकि समाज के जिला पटेल रामदास बडग़ूजर, जिला चौधरी जीवनलाल कटारिया, संजू रेवाराम लुटारे, आत्माराम खरे सहित कई प्रमुख सामाजिक लोग उपस्थित थे।
आयोजन समिति के अध्यक्ष गोविंदा गोदरे ने बताया कि इस वर्ष वाल्मीकि जयंती के अवसर पर एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह शोभा यात्रा सेठानी घाट से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए अग्निहोत्री गार्डन तक जाएगी। शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण एक झांकी होगी, जिसमें महर्षि वाल्मीकि जी का वर्णन दर्शाया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से ओम प्रकाश बडग़ूजर, कैलाश चावरे, बबलू बहुत्रा, उमेश बडग़ूजर, धीरेंद्र धावरी, सुधीर राठौर, विजय कलसिया, गुड्डू मैना, सोनू राठौर, भूरा कालोते, सोनू राठौर, राकेश मैना, वीरु काचेल और अन्य अनेक सामाजिक लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए और तैयारियों पर चर्चा की।









