इटारसी। नेशनल फुटबॉल क्लब की कार्यकारिणी बैठक आज क्लब के अध्यक्ष विष्णु शंकर पांडे की अध्यक्षता में एक्सप्रेस 11 रिसोर्ट में संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में क्लब के भविष्य और फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने पर गहन विचार-विमर्श किया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य नए खिलाडिय़ों का पंजीकरण करना और क्लब की आगामी गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करना था। अध्यक्ष विष्णु शंकर पांडे ने फुटबॉल खेल को आगे बढ़ाने को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। बैठक में यह निर्णय लिया कि आने वाले समय में क्लब द्वारा एक भव्य लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिससे युवा खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके। इसके साथ ही, नए खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन देने और उन्हें क्लब से जोडऩे पर भी विशेष जोर दिया गया।
इस दौरान, क्लब के सचिव दीपक परदेसी, संरक्षक केके शुक्ला और सतीश पल्लेवर सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित थे, जिनमें डालचंद राज, सुदीप्त चक्रवर्ती, भूषण कनौजिया, अरविंद ठाकुर, चंद्रशेखर, अजय राजवंशी, चिन्ना राव, फिरोज खान, संजय चौरे, रवि हरदुआ, राधे लाल, अमजद खान, विकास पवार, मितेश बड़ोदिया, अनुराग बेरा, राजा कनौजिया, राहुल और रुद्राक्ष परदेसी शामिल थे।









