---Advertisement---

न्यूयार्ड में 215 जर्जर रेल आवासों को हटाने की प्रक्रिया शुरू

By
On:
Follow Us

इटारसी। रेलवे प्रशासन ने न्यू यार्ड क्षेत्र में वर्षों से जर्जर हो चुके 215 रेल आवासों को ध्वस्त करने का अभियान शुरू कर दिया है। यह कदम सुरक्षा कारणों और अवैध कब्जों को रोकने के लिए उठाया गया है। अधिकारियों के अनुसार, ये मकान लंबे समय से खाली पड़े थे और बाहरी लोगों ने इन पर अवैध कब्जा कर रखा था, जिससे बिजली-पानी जैसी सुविधाओं का भी दुरुपयोग हो रहा था।

आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) द्वारा कई बार इन मकानों को खाली कराने के प्रयास किए गए, लेकिन अवैध रूप से रह रहे परिवार बार-बार लौट आते थे। इस समस्या को देखते हुए, रेलवे ने इन असुरक्षित और रहने लायक न रहे आवासों को पूरी तरह से हटाने का फैसला किया है। इस कार्य के लिए महाराष्ट्र की हिना इंटरप्राइजेज नामक एजेंसी को निविदा के माध्यम से कार्य सौंपा गया है। रेलवे ने कुल 650 आवासों को खंडहर घोषित किया था, जिनमें से पहले चरण में 215 मकानों को हटाया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान न्यू यार्ड की ऑफिसर कॉलोनी से शुरू हुआ है और आने वाले समय में बाकी बचे जर्जर आवासों को भी चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा। रेलवे प्रशासन का कहना है कि इस कार्रवाई से न केवल अवैध कब्जे और अतिक्रमण की समस्या पर लगाम लगेगी, बल्कि परिसर को भी सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जा सकेगा। यह अभियान रेलवे की संपत्ति की सुरक्षा और बेहतर प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.