इटारसी। वंशकार समाज कल्याण सेवा समिति ने भगत सिंह नगर, नाला मोहल्ला में श्री गणेश उत्सव का आयोजन किया। इस उत्सव के अंतर्गत, गणेश पंडाल में बच्चों और महिलाओं के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए, जिसमें गरबा और डांडिया नृत्य प्रमुख थे।
कार्यक्रमों के सफल समापन के बाद, पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर, समिति के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार अमरोही, कोषाध्यक्ष सुरेश खरे, सचिव अनिल सिलवंते और मीडिया प्रभारी आकाश अमरोही सहित सभी पदाधिकारी और सदस्यगण उपस्थित थे।
समारोह की शुरुआत भगवान श्री गणेश और भगवान शंकर की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात, गरबा और डांडिया नृत्य में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को उनके उत्साह और प्रतिभा के लिए पुरस्कृत किया।









