इटारसी। शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, इटारसी में राष्ट्रीय खेल दिवस, 2025 के अवसर पर तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन प्राचार्य आरके चोलकर के निर्देशन में हुआ, जिसका उद्देश्य छात्रों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना था।
कबड्डी प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दमखम
महाविद्यालय के क्रीड़ा विभाग अधिकारी भूपेंद्र जोठे के नेतृत्व में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में छात्रों ने जोश और जुनून के साथ हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल ब्रांच के छात्रों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली।
खेलों के सफल संचालन के लिए कई प्राध्यापकों ने छात्रों को मार्गदर्शन दिया। इनमें लोकेंद्र सिंह बनाफर, आकाश गर्ग, लखन लाल कोरी, निखिल विजयवार, प्रवेश चौरे, अंकित मिश्रा, आशीष चौरे, प्रबल गौर, हरिओम नरवरे, नीलश गौर, संजय कुलश्रेष्ठ, रामचरण सिंह तोमर, जितेंद्र साहू और जियालाल सोमनाते शामिल थे।
छात्राओं की टीमों का उत्साह बढ़ाने के लिए श्रीमती विद्यावती सूर्यवंशी, पल्लवी नरवरे, सुश्री नेहा केदारे, श्रीमती इति महालहा, श्रीमती हेमलता शुक्ला, श्रीमती अनीता वर्मा, सोनिया अग्रवाल, सुश्री नैनी पटेल और श्रीमती शिवांगी मालवीय ने भी अपना योगदान दिया।
विजेताओं को मिली ट्रॉफी और सम्मान
प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल में इलेक्ट्रॉनिक्स फाइनल ईयर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैकेनिकल सैकंड ईयर की टीम को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। दोनों टीमों के खिलाडिय़ों को उनके शानदार खेल के लिए सराहना मिली। विजेता टीम को ट्रॉफी और उपविजेता टीम को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।








