इटारसी। भगवान बिरसा मुंडा शासकीय महाविद्यालय में छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार से जोडऩे के उद्देश्य से कुकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीता राजपूत के संरक्षण में, और स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की प्रभारी श्रीमती संध्या उपाध्याय एवं सह-प्रभारी आयुष सदराम के निर्देशन में यह प्रशिक्षण श्रीमती सुरजीत बवेजा द्वारा प्रदान किया जा रहा है। इस पहल का मुख्य लक्ष्य विद्यार्थियों को व्यावहारिक कौशल प्रदान कर उनके भविष्य को सुरक्षित करना है।

इसी क्रम में, 1 से 7 सितंबर तक मनाए जा रहे पोषण आहार सप्ताह के अंतर्गत महाविद्यालय में ‘मोटे अनाज और स्वस्थ समाज’ विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मार्गदर्शन एनएसएस प्रभारी डॉ. राधा आशीष पांडे ने किया, जबकि स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की प्रभारी श्रीमती संध्या उपाध्याय और आयुष सदराम ने इसका निर्देशन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।









