इटारसी।शिक्षक दिवस पर विपिन जोशी स्मारक समिति इटारसी द्वारा 41 वॉ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह 5 सितंबर को द पार्क क्लब एंड रिसॉर्ट होशंगाबाद रोड, इटारसी में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष पत्रकार प्रमोद पगारे द्वारा स्थापित ‘सरस्वती पुत्र सम्मान’ उत्तराखंड और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के अनंत गंगोला को प्रदान किया जाएगा। समारोह में देशभर से चुने गए 40 शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
समारोह का मुख्य आकर्षण चयनित शिक्षकों का पद प्रक्षालन और सामूहिक महाआरती है, जो गुरुओं के प्रति सम्मान की एक अनूठी परंपरा को दर्शाता है। इस अवसर पर सरस्वती वंदना और स्वस्ति वाचन भी किया जाएगा। कुल 40 शिक्षकों को सम्मानित किया जाना है जिनमें ज्ञानगंगा सम्मान, विवेक सागर सम्मान, कर्मा रत्न सम्मान, अर्जुन सम्मान, सांदीपनी सम्मान और विश्वामित्र सम्मान जैसी विभिन्न श्रेणियों के तहत पुरस्कार प्रदान जाएंगे। समिति ने शहर के सभी नागरिकों से इस भव्य समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित होकर शिक्षकों का उत्साहवर्धन करने का अनुरोध किया है।









