इटारसी। वरिष्ठ नागरिक संघ, पुरानी इटारसी, 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन कर रहा है, जिसमें 1965 से 1970 के दशक में नियुक्त और वर्तमान में भी सक्रिय शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।
संघ के कोषाध्यक्ष एसपी तिवारी और सह-सचिव राजेंद्र चौरे ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य उन सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मान देना है, जो 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के होने के बावजूद योग, ज्योतिष, काव्य या अन्य सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।
इस अवसर पर सम्मानित होने वाले शिक्षकों के साथ उनके परिजनों को भी आमंत्रित किया गया है। यह समारोह समाज में शिक्षकों के अमूल्य योगदान को सराहने और उनकी सेवा भावना को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है।









