इटारसी। इस पितृ पक्ष में संयुक्त व्यापार महासंघ इटारसी अपने पितरों की स्मृति में एक सराहनीय पहल करने जा रहा है। महासंघ द्वारा द्वारिकाधीश बड़े मंदिर में प्रतिदिन शाम 5:30 बजे खिचड़ी वितरण किया जाएगा। इस सेवा का उद्देश्य समाज में जरूरतमंदों की मदद करना और अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित करना है।
इस सेवा का शुभारंभ दीपक अग्रवाल की ओर से किया जाएगा। महासंघ के कोषाध्यक्ष राजेंद्र बबलू अग्रवाल ने बताया कि यह सेवा निरंतर जारी रहेगी और कोई भी व्यापारी अपने पितरों की पुण्य स्मृति में यह खिचड़ी वितरण करवा सकता है। एक दिन की सेवा के लिए 601 रुपए का सहयोग राशि निर्धारित की गई है।
उन्होंने सभी व्यापारी बंधुओं से इस नेक कार्य में सहयोग करने और वितरण के समय उपस्थित रहने का विशेष अनुरोध किया है। इच्छुक व्यापारी सेवा हेतु कोषाध्यक्ष राजेंद्र बबलू अग्रवाल से उनके मोबाइल नंबर 9827250699 पर संपर्क कर सकते हैं।









