इटारसी। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में दसलक्षण पर्व का समापन क्षमा उत्सव पर्व और पुरस्कार वितरण समारोह के साथ धूमधाम से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इटारसी के टीआई गौरव बुंदेला और रोटेरियन नवनीत कोहली थे।
मुख्य अतिथि गौरव बुंदेला ने अपने संबोधन में जैन समाज की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उनका जैन समाज के साथ पुराना संबंध रहा है और उन्होंने आचार्य गुरुवर विद्यासागर महाराज का सानिध्य भी प्राप्त किया है। उन्होंने जैन साधु-संतों की तपस्या और त्याग को वास्तविक बताया। श्री बुंदेला ने यह भी इच्छा व्यक्त की कि 'उत्तम क्षमाÓ जैसा पर्व सभी धर्मों में मनाया जाना चाहिए।
इस अवसर पर, उत्तम क्षमा पर्व पर जैन समाज के वरिष्ठ सदस्यों अरविंद जैन, मनीष जैन, प्रशांत जैन, धर्मेश सिंघवी, अरविंद गोयल, श्रीमती कल्पना जैन और श्रीमती पारुल जैन ने भी विचार साझा किए। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। अंताक्षरी प्रतियोगिता में श्रीमती दिव्या जैन, श्रीमती अल्पना जैन, श्रीमती नीतू जैन, श्रीमती नीना, श्रीमती रजनी, श्रीमती ज्योति और श्रीमती अभिलाषा जैन की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतिभा शिखर में श्रीमती गुंजन जैन विजेता रहीं।
चित्रकला प्रतियोगिता के जूनियर ग्रुप में कुमारी वीरा जैन और सीनियर ग्रुप में श्रीमती पारुल जैन ने प्रथम स्थान हासिल किया। विचित्र वेशभूषा में कुमारी कियारा जैन प्रथम रहीं। संचालन श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के अध्यक्ष दीपक जैन ने किया, जिन्होंने उत्तम क्षमा धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला। आभार व्यक्त सचिव निलेश जैन द्वारा किया गया।
दसलक्षण पर्व का समापन, क्षमा उत्सव के साथ हुआ पुरस्कार वितरण समारोह


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







