नर्मदापुरम। शहर के बाजार क्षेत्र में जल-जमाव की समस्या को लेकर नर्मदापुरम के विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, एसडीएम नीता कोरी, नगरपालिका के उपयंत्री अंबक पाराशर, रीना गुप्ता, स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी, तहसीलदार, भाजपा नेता लोकेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे, अर्पित मालवीय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
समस्या का स्थायी समाधान
बैठक के संबंध में नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने बताया कि विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि बाजार क्षेत्र में हो रहे जल-जमाव का स्थायी समाधान निकाला जाए। उन्होंने उपयंत्री और स्वच्छता निरीक्षक को इस संबंध में नई प्लानिंग करने के लिए कहा, ताकि भविष्य में यह समस्या दोबारा न हो।
अतिक्रमण हटाने के निर्देश
विधायक ने नालों और नालियों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के भी निर्देश दिए। इस कार्य की जिम्मेदारी स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी को सौंपी गई है।









