इटारसी। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भारतीय सिंधु सभा, इटारसी द्वारा ‘बेस्ट गणेशा’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 52 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें से निर्णायक मंडल ने 12 विजेताओं का चयन किया। निर्णायक मंडल में जीतू सोनी शामिल थे। इस अवसर पर भारतीय सिंधु सभा के अध्यक्ष गोपाल सिद्धवानी, युवा शाखा के अध्यक्ष मुकेश खुरानी और महामंत्री गौरव फुलवानी उपस्थित थे।
सिंधी कॉलोनी के विजेता
- प्रथम पुरस्कार: फुलवानी परिवार
- द्वितीय पुरस्कार: गीत नमन कृष्णा शिवदासानी
- तृतीय पुरस्कार: चाहत चेलानी
- चतुर्थ पुरस्कार: इशिता चेलानी
- पंचम पुरस्कार: वंशिका चेलानी
- विशेष पुरस्कार: जितेंद्र बिजलानी
कॉलोनी के बाहर के विजेता

- प्रथम पुरस्कार: वैष्णवी दीपक शांडिल्य
- द्वितीय पुरस्कार: अमित सौरभ शिवनानी
- तृतीय पुरस्कार: स्नेहा नरेंद्र लालवानी
- चतुर्थ पुरस्कार: रियांश विहान मिहानी
- पंचम पुरस्कार: आर्यन दीपक मिहानी
- विशेष पुरस्कार: खुशी मनीष सेतपालानी
इन 12 विजेताओं के अलावा, शेष 40 प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। इस सफल आयोजन में भारतीय सिंधु सभा की मेन शाखा, महिला शाखा और युवा शाखा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।









