इटारसी। न्यास उपकेंद्र से संचालित 11केवी सूरजगंज फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कल, गुरुवार, 11 सितंबर 2025 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक ट्री कटिंग और लाइन मेंटेनेंस कार्य के कारण की जाएगी।
विद्युत विभाग के अनुसार, इस दौरान सूरजगंज, देशबंधुपुरा, अजयबचन कॉलोनी, भरत मंदिर वाला एरिया, वर्धमान मॉल, 9 वीं, 11 वीं और 13 वीं लाइन, सब्जी मंडी, विशाल मेगा मार्ट, सिंधी कॉलोनी गली 4, गुजराती भवन, माता मंदिर हॉस्पिटल, एलआईसी ऑफिस, जीआरपी कॉलोनी आदि को बिजली नहीं मिलेगी। विभाग ने यह भी बताया है कि कार्य की आवश्यकता के अनुसार समय को घटाया या बढ़ाया जा सकता है।









