इटारसी। रेलवे प्रशासन द्वारा पुन: क्रियान्वित की गई एरिया मैनेजर की पोस्ट पर जगन्नाथ मीना को इटारसी में पदस्थ किया गया है। उनके पदभार ग्रहण करने के बाद इटारसी एआईजीसी के सभी पदाधिकारियों और ट्रेन मैनेजरों ने एक कार्यक्रम में उनका सम्मान किया।
यह कार्यक्रम इटारसी के सीवायएम ऑफिस में आयोजित किया गया था, जहां सीवायएम विनोद चौधरी ने पुष्प माला पहनाकर एरिया मैनेजर का स्वागत किया। इसके बाद, सभी ट्रेन मैनेजरों ने सामूहिक रूप से पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
इस अवसर पर एक औपचारिक बैठक भी हुई, जिसमें सभी ने एक-दूसरे का परिचय किया और ट्रेन संचालन को बेहतर बनाने के लिए अपने-अपने विचार साझा किए।
इस बैठक में अध्यक्ष अनिल कुमार साबरे, सचिव रिपुंजय कुमार सिंह, संगठन सचिव सुनील कुमार चौहान, रविंद्र चौधरी, धीरज झा, योगेंद्र विश्वकर्मा, दिव्या सोनी, राहुल साहू और अन्य कई साथी उपस्थित थे। यह जानकारी रविंद्र चौधरी द्वारा दी गई।









