इटारसी। अक्टूबर महीने में इटारसी शहर में होने वाली राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक 12 सितंबर, 2025 को दोपहर 3 बजे इटारसी के नगर पालिका परिषद में होगी।
लोक शिक्षण संचालनालय, मध्य प्रदेश, भोपाल के खेल कैलेंडर 2025-26 के अनुसार, इटारसी में 4 से 8 अक्टूबर 2025 तक दो बड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
- आर्चरी (तीरंदाजी) 17 वर्ष (बालक/बालिका)
- फुटबॉल 14 वर्ष (बालिका)
यह बैठक इन प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन की रूपरेखा तय करने के लिए बुलाई गई है। इसकी अध्यक्षता डॉ. सीतासरन शर्मा, पूर्व अध्यक्ष, विधानसभा मध्य प्रदेश और विधायक, नर्मदापुरम-इटारसी करेंगे। बैठक में नगरपालिका परिषद इटारसी के अध्यक्ष पंकज चौरे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी टी. प्रताप राव, जिला आर्चरी/फुटबॉल संघ के अध्यक्ष, और विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल होंगे।
इसके अतिरिक्त, तहसील प्रमुख, शासकीय/अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्य, और वरिष्ठ खिलाडिय़ों से भी बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी, नर्मदापुरम ने इस संबंध में एक पत्र जारी किया है, जिसमें नगर पालिका परिषद से बैठक के लिए सभा कक्ष की समुचित व्यवस्था करने का भी अनुरोध किया गया है। यह बैठक इन प्रतियोगिताओं के सफल संचालन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।









