---Advertisement---

खाद की कमी और अन्य समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन

By
On:
Follow Us

इटारसी। भारतीय किसान संघ, इटारसी ने किसानों से संबंधित विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए तहसीलदार शक्ति सिंह को एक ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने प्रशासन से किसानों और किसान संगठनों के साथ मिलकर समस्याओं का समाधान करने की अपील की है। भारतीय किसान संघ के जिला सहमंत्री रजत दुबे ने बताया कि यह ज्ञापन प्रदेशव्यापी अभियान का हिस्सा है।

संघ की प्रमुख मांगें

किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए, क्योंकि वर्तमान में किसान लंबी लाइनों में खड़े हैं और टोकन लेने में भी उन्हें परेशानी हो रही है। संघ ने सोसायटी से नगद खाद वितरण का सुझाव दिया है। रबी सीजन के लिए किसानों को प्रतिदिन 10 घंटे बिजली प्रदान की जाए। साथ ही, जले हुए ट्रांसफार्मरों को तुरंत बदला जाए।

नहरों की साफ-सफाई रबी सीजन से पहले की जाए ताकि टेल क्षेत्र (नहर के अंतिम छोर) के किसानों को भी पर्याप्त पानी मिल सके। सड़कों पर घूम रहे गोवंश की समुचित व्यवस्था की जाए और पर्याप्त गौशालाओं का निर्माण कराया जाए। खरीफ फसल का बीमा लाभ अब तक किसानों को नहीं मिला है, जिसे तुरंत दिया जाए।

इसके अलावा, कृषि उपज मंडियों में शासकीय समर्थन मूल्य से नीचे फसल की खरीद न हो, इसकी घोषणा सरकार द्वारा की जाए। तहसील क्षेत्र के सभी गांवों में शासकीय गोहे (पशुओं के लिए चरने की जमीन) का सीमांकन कर उनका निर्माण कराया जाए।

इस दौरान, भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष श्यामशरण तिवारी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें जिला सहमंत्री रजत दुबे, संभाग सदस्य श्रीराम दुबे, जिला सदस्य मोरसिंह राजपूत सहित अन्य पदाधिकारी और किसान शामिल थे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.