इटारसी। 5 सितंबर को इटारसी के सूरजगंज में क्रेन से काम करते समय हुए एक दर्दनाक हादसे में मजदूर अजय उर्फ अज्जु राजपूत की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस की जांच के बाद, सिटी पुलिस ने क्रेन के संचालक और चालक के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है।
हादसा उस वक्त हुआ जब क्रेन से सामान उठाया जा रहा था और अचानक सामान का पट्टा टूट गया। इससे सामान सीधे अजय के सीने पर गिरा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।इस घटना के बाद, सिटी पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतक के परिवार वालों के बयान भी दर्ज किए गए।
गहन जांच के बाद पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची कि यह हादसा क्रेन संचालक अनवर और क्रेन चालक की लापरवाही की वजह से हुआ है। दोनों ने काम के दौरान जरूरी सुरक्षा उपायों का ध्यान नहीं रखा, जिसकी वजह से यह दुखद घटना हुई।सिटी थाना के एसआई केएन रजक के नेतृत्व में यह जांच की गई। फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।









