नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा राज्य सेवा परीक्षा-2024 के साक्षात्कार के परिणाम घोषित हुए हैं, पुलिस विभाग में कार्यरत एम एस वट्टी के पुत्र योगेश वट्टी का मुख्य नगर पालिका अधिकारी पद पर चयन हुआ है। योगेश का मूल निवास स्थान बैतूल है।
वे महाविद्यालय और विश्वविद्यालय स्तर पर फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनकी रुचि फुटबॉल खेलने में है।
सेवा और उद्देश्य
योगेश का कहना है कि वे शासकीय सेवा में धैर्य, नेतृत्व क्षमता और निष्पक्षता के साथ समाज की सेवा करना चाहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना, बेहतर आजीविका प्रदान करना और जनकल्याण कार्यों में योगदान देना है।








