इटारसी। शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय इटारसी में शनिवार को संभागीय इंटर-पॉलिटेक्निक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य आरके चोलकर के निर्देशन में हुए इस टूर्नामेंट में नर्मदापुरम, नसरुल्लागंज, हरदा, इटारसी और बैतूल की टीमों ने भाग लिया।
पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय हरदा ने सभी छह मुकाबले जीते और चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय नसरुल्लागंज उपविजेता रहा। वहीं, पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बैतूल की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान नर्मदापुरम और इटारसी की टीमों ने भी शानदार खेल भावना का प्रदर्शन किया।
इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शासकीय पॉलिटेक्निक बैतूल के प्राचार्य डॉ. अरुण सिंह भदोरिया उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का सफल आयोजन संस्था के खेल अधिकारी भूपेंद्र जोठे, लोकेंद्र सिंह बनाफर, विकास सिद्धू और रामकुमार उईके के मार्गदर्शन में हुआ।बैतूल की टीम को कोच देव मन गौरखेड़े, पीएल साहू, नितेश नामदेव और बलिराम सूर्यवंशी ने मार्गदर्शन दिया।
इसी तरह, हरदा के कोच राकेश चट्टानी और नसरुल्लागंज के कोच आशीष कुमार गौतम और शशिकांत ने अपनी-अपनी टीमों का उत्साह बढ़ाया। मुकाबलों में रेफरी की भूमिका प्रभात चौधरी और प्रकाश चौधरी ने निभाई। संस्था के कई शिक्षक और कर्मचारी भी इस दौरान उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते नजर आए।









