इटारसी। विद्युत उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। कल, सोमवार, 15 सितंबर 2025 को शहर के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति तीन घंटे के लिए बंद रहेगी। यह कटौती पीपल मोहल्ला उपकेंद्र से संचालित होने वाली 11 केवी आवाम नगर लाइन के रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य के कारण होगी।
विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, इटारसी के अनुसार, यह कार्य सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चलेगा। हालांकि, कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि काम की आवश्यकता के अनुसार समय को घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है।
ये क्षेत्र होंगे प्रभावित
- दक्षिण बंगलिया
- आवाम नगर
- साईं नाथ बेकरी वाला एरिया
- संतोष चौरे वाली कॉलोनी









