इटारसी । इंजीनियरों के योगदान का सम्मान करने के लिए, कल, सोमवार 15 सितंबर 2025 को दोपहर 12 बजे से प्लैटिनम रिसोर्ट में एक जिला स्तरीय अभियंता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिले के सभी प्रमुख इंजीनियर और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
इस समारोह का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र निर्माण में इंजीनियरों की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करना और उन्हें प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथि भी शामिल होंगे, जो अपने अनुभव और विचार साझा करेंगे।
आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, इंजीनियर और पूर्व विधायक गिरजाशंकर शर्मा, इटारसी नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे , नर्मदापुरम नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती हेमेश्वरी पटले, श्रीमती रितु मेहरा, टाउन कंट्री प्लानिंग उप संचालक डॉ. नीलम सोनी, इटारसी एसोसिएशन अध्यक्ष भरत वर्मा, नर्मदापुरम इंजीनियर एसोसिएशन अध्यक्ष अमित पारासर के अलावा, जिले के सभी इंजीनियर और उनके साथी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।









