इटारसी। कल मंगलवार 16 सितंबरको शहर के कुछ हिस्सों में तीन घंटे बिजली नहीं मिलेगी। इस दौरान मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा।
मध्यप्रदेश मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड की ओर से बताया गया है कि कल, मंगलवार 16 सितंबर 2025 को शहर के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति तीन घंटे के लिए बंद रहेगी।
यह कटौती बूढ़ी माता उपकेंद्र से संचालित 11 केवी नाला मोहल्ला फीडर पर मेंटेनेंस कार्य के कारण होगी। यह कार्य सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इस दौरान शंकर मंदिर, नूरानी मस्जिद, छात्रावास, पीली बिल्डिंग, मेहरागांव, फकीर मोहल्ला, सैलानी बाबा आदि क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।









