इटारसी। दो वेंडरों में किसी बात को लेकर हुए झगड़े में एक ने दूसरे को छुरी मार दी। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पोर्टरखोली निवासी रविसिंह पिता अरविंद भदौरिया 22 वर्ष ने शिकायत दर्ज करायी है कि सलका सिंह भदौरिया ने नाला मोहल्ला में रहने को लेकर उसे छुरी मार दी। इससे पहले आरोपी ने उसे चांटा मारा और विवाद बढ़ा तो मुक्का और लात मारी तथा छुरी मार दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
डंडे से मारपीट
हाउसिंग बोर्ड कालोनी पुरानी इटारसी में दो युवकों ने मिलकर एक की डंडों से पिटाई कर दी। फरियादी राधेश्याम पिता नत्थूलाल केवट ने शिकायत दर्ज करायी है कि आरोपी प्रकाश बामने और उसके किराएदार ने शराब पीकर गाली देने से मना किया तो दोनों ने मिलकर उसकी डंडे से पिटाई कर दी. घटना में उसे सिर और कंधे पर चोट आयी है।
कार ने टक्कर मारी
न्यास कालोनी निवासी विजय पिता बाबूलाल अग्रवाल को पुराना बस स्टैंड के पास कार क्र.एमपी 05 सीए, 2689 के चालक ने टक्कर मार दी. कार चालक पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया।
वेंडरों में झगड़ा, छुरी मारी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







