इटारसी। मध्य प्रदेश सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस तबादला सूची में नर्मदापुरम जिले के इटारसी और पिपरिया के अनुविभागीय अधिकारी भी शामिल हैं।
टी. प्रतीक राव, जो 2021 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, उनका तबादला इटारसी से ग्वालियर किया गया है। वे अब तक इटारसी में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के पद पर कार्यरत थे, और अब उन्हें नगर पालिक निगम, ग्वालियर का अपर आयुक्त बनाया गया है।
इसी तरह, 2021 बैच की आईएएस अधिकारी अनीशा श्रीवास्तव को भी पिपरिया से ग्वालियर भेजा गया है। वे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), पिपरिया के पद पर थीं और अब उन्हें मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, ग्वालियर में कार्यकारी संचालक का दायित्व सौंपा गया है।









