---Advertisement---

डीएपी और यूरिया के लिए किसान परेशान, तहसील स्तर पर वितरण की मांग

By
On:
Follow Us

इटारसी। नर्मदापुरम जिले में डीएपी और यूरिया की कमी से किसान बेहद परेशान हैं। खाद वितरण के लिए जिला मुख्यालय स्थित डीएमओ गोदाम पर हजारों किसान पहुंच रहे हैं, लेकिन उनमें से केवल 300 से 400 किसानों को ही खाद मिल पा रही है। अव्यवस्थित वितरण प्रणाली से किसान नाराज हैं और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। खाद के कूपन वितरण के लिए बड़ी संख्या में किसान एकत्र हुए, जिससे व्यवस्था बिगड़ रही है। किसानों का आरोप है कि उनको खाद नहीं मिल पा रही है।

प्रशासन पर सवाल और किसानों की मांग

भारतीय किसान संगठन के कमल गालर, वीरेंद्र धुर्वे, शिवकुमार पटेल, जुझारपुर सहित और अन्य गांवों के किसानों ने तहसील स्तर पर खाद वितरण करने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे न केवल व्यवस्था सुधरेगी, बल्कि स्थानीय किसानों को भी प्राथमिकता मिल पाएगी। दिलीप सराठे, मोनू माहला, युवराज चौरे और बसंत गालर जैसे किसानों ने भी इस मांग का समर्थन किया है।

वहीं, दूसरी ओर, डीएमओ संतोष जौहरे ने किसानों से व्यवस्था बनाने में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि वे अपनी तरफ से पूरी निष्ठा और नियम से काम कर रहे हैं, और किसानों की समस्याओं को सुनकर हल करने का प्रयास किया जा रहा है।

किसानों का यह भी आरोप है कि प्रशासन कालाबाजारी रोकने में नाकाम रहा है, जिससे खाद की समस्या और भी गंभीर हो गई है। किसानों की यह पीड़ा बताती है कि प्रशासन को खाद वितरण की व्यवस्था पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि किसानों को समय पर खाद मिल सके और उनकी फसलें प्रभावित न हों।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.