सोहागपुर। तहसील के ग्राम अजनेरी में मां शेरावाली के दरबार में राज्य स्तरीय जस प्रतियोगिता का आयोजन 27 सितंबर, 2025 (शनिवार) को रात्रि 9 बजे से किया जाएगा। श्री बजरंग समिति ने कार्यक्रम में सभी जस मंडलियों को आमंत्रित किया है।
प्रतियोगिता में कुल सात पुरस्कार रखे गए हैं, जिसमें प्रथम पुरस्कार की राशि 21,001 रुपये है। इसके अलावा, द्वितीय पुरस्कार 15,001 रुपये, तृतीय पुरस्कार 11,001 रुपये, चतुर्थ पुरस्कार 8,101 रुपये, पंचम पुरस्कार 5,101 रुपये, षष्टम् पुरस्कार 4,101 रुपये और सप्तम पुरस्कार 3,101 रुपये निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 201 रुपये का प्रवेश शुल्क है।
इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद दर्शन सिंह चौधरी और सोहागपुर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह शामिल होंगे। इसके अलावा, कई विशिष्ट और विशेष अतिथि भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। आयोजन को सफल बनाने रामकुमार पटेल, दिनेश पटेल, विनय पटेल, अखंडप्रतापसिंह पटेल, बलवान पटेल, निर्मल रघुवंशी, कमलेश मुकद्दम, भगवान दास बड़कर, साकेत तिवारी, परपोत्तम (पुष्पराज), मोदकसिंह, नवल कुशवाहा, शिवप्रसाद, कृष्ण मुरारी पटेल, धर्मेंद्र पटेल, भरत रघुवंशी, केशव पटेल और रूपाली मेंस वेयर, पिपरिया ने विशेष सहयोग किया है।
नियम एवं शर्तें
- सभी मंडलियों को अपना साज-सामान स्वयं लाना होगा।
- मंडलियों के भोजन की व्यवस्था समिति द्वारा की जाएगी।
- नशा करके आने पर प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाएगा।
- समिति का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा।









