---Advertisement---

‘स्वस्थ नारी-सशक्त भारत’ थीम पर पोषण माह और सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ

By
Last updated:
Follow Us

इटारसी। महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार, आज इटारसी में आठवें राष्ट्रीय पोषण माह और ‘सेवा पखवाड़ा’ का शुभारंभ किया। यह पोषण माह 17 सितंबर से 16 अक्टूबर 2025 तक ‘स्वस्थ नारी – सशक्त भारत’ की थीम पर आयोजित किया जा रहा है।

पोषण माह का शुभारंभ और पीएम मातृ वंदना योजना

पोषण माह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर की गई, जिसमें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की राशि सिंगल क्लिक से लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गई। इस दौरान, कई लाभार्थी महिलाओं ने योजना से मिल रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। आज के कार्यक्रम की थीम ‘गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए समुदाय आधारित परामर्श सत्र’ थी।

इसमें गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को स्तनपान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। किशोरी बालिकाओं को भी पोषण के बारे में जागरूक किया। संदेश दिया कि बच्चों और परिवार के भोजन में मोटे अनाज को शामिल करें और बच्चों को हमेशा घर का पका भोजन ही दें। श्रीमती अर्चना पटेल ने ‘1000 स्वर्णिम दिवस’ और स्वच्छता के महत्व पर जानकारी दी। जागरूकता फैलाने एक पोषण रैली निकाली जिसमें गर्भवती महिलाएं, धात्री माताएं, किशोरी बालिकाएं, और स्कूली छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं।

वार्ड स्तर पर चला अभियान

‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत इटारसी के सभी वार्डों और आंगनबाडिय़ों में कार्यक्रम आयोजित किए। इनमें सेक्टर पर्यवेक्षक रेखा चौरे, स्कूल शिक्षिकाएं नीतू राजपूत, पुष्पा साहू, नगीना खान, एएनएम अर्चना पटेल, आशा कार्यकर्ता बबीता कटारे, और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नसीम बानो और मंजुला बागमारे सहित कई लोग उपस्थित रहे। विभिन्न वार्डों में जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने भी इन कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। वार्ड 17 में समाजसेवी आशा राव, वार्ड 18 और 19 में पार्षद गीता पटेल, अटल बाल पालक राखी दुबे, और समाजसेवी अर्चना गुप्ता ने मार्गदर्शन दिया। वार्ड 21 में पार्षद नाजिया बेगम, वार्ड 15 और 16 में पार्षद मनीषा कौर और हन्नू बंजारा, और वार्ड 30 में कुमुद गौर ने भागीदारी की।

वार्ड 16 के आंगनवाड़ी केंद्र 35 पर सामूहिक आयोजन हुआ, जहाँ सुपरवाइजर मीना गांठले और एएनएम कविता चौधरी ने महिलाओं को पोषण और स्वास्थ्य की जानकारी दी। इस दौरान सभी हितग्राहियों का हीमोग्लोबिन टेस्ट भी किया गया। परियोजना अधिकारी श्रीमती दीप्ति शुक्ला ने बताया कि पोषण माह का मुख्य उद्देश्य कुपोषण को खत्म करना और जन जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि विभागीय प्रयासों और जनभागीदारी से ‘स्वस्थ नारी – सशक्त भारत’ का सपना साकार होगा।

वार्ड 23, 24, 25 में आयोजन

शहर के वार्ड नंबर 23, 24 और 25 में आज राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, एएनएम और वार्ड के हितग्राही बड़ी संख्या में शामिल हुए।
आयोजन के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण (लाइव टेलीकास्ट) भी दिखाया गया। इस दौरान पोषण और स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न जानकारियां दी गईं ताकि लोग अपने और अपने परिवार के पोषण स्तर में सुधार कर सकें।
इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य समुदाय को कुपोषण के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.