इटारसी। गोंडवाना साम्राज्य के महान योद्धा राजा शंकर शाह और उनके पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह का 168वां बलिदान दिवस कल, 18 सितंबर 2025 को मनाया जाएगा। इस अवसर पर इटारसी के वार्ड नंबर 3 स्थित रानी दुर्गावती नगर में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम सुबह 12 बजे शुरू होगा, जिसमें राजा और कुंवर रघुनाथ शाह को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। आयोजकों ने समाज के सभी वरिष्ठ सदस्यों, मातृशक्तियों और युवा साथियों से इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होकर शहीदों को नमन करने का आग्रह किया है। इस मौके पर समाज के योगदान और शहीदों के बलिदान को याद किया जाएगा।









