इटारसी। शहर के दो प्रमुख स्थानों पर सड़क के बीच लगे बिजली के खंभों को हटाए जाने से नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। विश्वनाथ टॉकीज चौराहे और डॉ. नवलानी की क्लीनिक के सामने लगे इन खंभों को विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा के विशेष प्रयासों से शिफ्ट किया गया है।
इस कदम से बूढ़ी माता मंदिर और मालवीय गंज क्षेत्र में आवागमन करने वाले हजारों लोगों को अब सुविधा होगी। बीच रास्ते में लगे खंभों के कारण यातायात में अक्सर बाधा आती थी, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था।
खंभे हटने से अब सड़क पर वाहनों की आवाजाही आसान हो जाएगी और क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था में भी सुधार होगा। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए स्थानीय नागरिकों ने विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा और नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पंकज चौरे का आभार व्यक्त किया है।









