---Advertisement---

सेवा भारती ने इटारसी में किया रक्तदान शिविर का आयोजन, 17 यूनिट रक्त एकत्र

By
On:
Follow Us

इटारसी। सेवा भारती मध्य भारत प्रांत, नर्मदापुरम ने आज इटारसी के श्रीमती गीता देवी सांवरिया हॉस्पिटल में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। सुबह 11 बजे से शुरू हुए इस शिविर में सेवा भारती और युवाम सेवा भारती के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर, सेवा भारती के जिलाध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने रक्तदान को महादान बताया। उन्होंने कहा कि ‘आपका रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है। हमें नियमित रूप से रक्तदान करते रहना चाहिए, क्योंकि इससे शरीर का शुद्धिकरण होता है और नया रक्त बनने से शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है।’
युवाम सेवा भारती के जिला संयोजक आशीष भदौरिया ने इस आयोजन को और भी खास बताया। उन्होंने कहा कि ‘इस पवित्र पितृपक्ष में रक्तदान करने से हमारे पितृ प्रसन्न होते हैं और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।’

इस शिविर में कुल 17 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान करने वालों में आनंद वर्मा, तुषार कोठरी, निर्मल सिंह राजपूत, छविराज सोनी, प्रकाश वर्मा, रश्मि गायकवाड़, आशीष भदौरिया, सोहन सिंह, देवेंद्र धुर्वे, दीपक, शिवांग, नीलेश, किशन, यमन, नितिन और राहुल बनर्जी शामिल थे।

इस आयोजन को सफल बनाने में सेवा भारती के नगर अध्यक्ष राजेंद्र तोमर, जिला पूर्णकालिक देवेंद्र धुर्वे, युवाम सेवा भारती के नगर संयोजक तुषार कोठारी, देवेंद्र राठौर, गिरधारी चौरे, रमेश जगदेव सहित कई अन्य सदस्य और नागरिक उपस्थित रहे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.